प्रदर्शित
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भरें, Pdf डाउनलोड 2023| Ladli Behna Awas Yojana Form 2023
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भरें, Pdf डाउनलोड
|
Ladli Behna Awas Yojana Form
Ladli Behna Awas Yojana Form
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भरें, Pdf डाउनलोड 2023| Ladli Behna Awas Yojana Form 2023
मध्यप्रदेश का
गठन 01 नवम्बर 1956 को तत्कालीन महाकौशल, छत्तीसगढ़, मध्य भारत, भोपाल, विन्ध्य प्रदेश तथा राजस्थान की
सब डिवीजन सिंरोज को मिलाकर किया गया। विभिन्न घटकों में पंचायत राज व्यवस्था से
संबंधित पृथक-पृथक कानून/व्यवस्थाएं प्रचलित थी। प्रदेश में पंचायत राज व्यवस्था
में एक रूपता लाने की दृष्टि से वर्ष 1962 में मध्य प्रदेश पंचायत राज
व्यवस्था को और अधिक सशक्त व कारगर बनाने की दृष्टि से समय-समय पर आवश्यक संशोधन
कर वर्ष 1981 तथा 1990 में नये पंचायत अधिनियम बनाए गए। भारत के संविधान के 73 वें संशोधन अधिनियम 1992
के अनुरूप प्रदेश में मध्य प्रदेश
पंचायत राज अधिनियम, 1993 (क्रमांक 1 सन् 1994) दिनांक 25 जनवरी 1994 से लागू किया गया है।
राज्य सरकार ने पंचायत राज
संस्थाओं के दिन प्रतिदिन बढती हुई गतिविधियों एवं दायित्वों को दृष्टिगत रखते हुए
पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के अधीन स्वतंत्र पंचायत राज संचालनालय के गठन का
निर्णय दिनांक 06 दिसंबर 2007 को लिया। यह संचालनालय 1 अप्रैल 2008
से कार्यरत है। आयुक्त पंचायती
राज के प्रशासकीय नियंत्रण में जिला स्तर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन
अधिकारी कार्यरत है। इनके अधीन पंचायत प्रकोष्ठ अधिकारी कार्यरत है। विकासखण्ड
स्तर पर मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत स्तर पर पंचायत सचिव
कार्यरत है।
पंचायत विभाग में प्रशासकीय नियंत्रण एवं नियमन के लिए राज्य मंत्रालय में अपर मुख्य सचिव, प्रमुख सचिव, सचिव, उप सचिव, अवर सचिव, तथा अन्य अमला कार्यरत है। यह अमला विभाग की नीतियों के निर्धारण तथा नियमन का कार्य करता है। संचालनालय स्तर पर आयुक्त, अपर संचालक, संयुक्त संचालक, उप संचालक, सहायक संचालक एवं अन्य अमला कार्यरत है। यह अमला विभागीय योजनाओं के क्रियान्वयन के साथ-साथ मैदानी अमले पर भी प्रशासकीय नियंत्रण रखता है।
Ladli
Behna Awas Yojana Form का उद्देश्य
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म का
मुख्य उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को आवास की सुविधा उपलब्ध कराने हेतु
ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन फॉर्म भरने की सुविधा उपलब्ध कराना है। ताकि आवेदन फॉर्म
भरने के बाद आवासहीन परिवारों को पक्का मकान उपलब्ध कराया जा सके। क्योंकि राज्य
में अभी भी लाखों ऐसे परिवार है जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल
सका है। अब उन परिवारों को मध्य प्रदेश लाडली बहना आवास योजना के माध्यम से आवास
उपलब्ध कराया जाएगा।
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म 2023 के बारे में जानकारी
|
|
Ladli Behna Awas Yojana Form |
|
योजना का नाम |
लाडली बहना आवास योजना |
|
शुरू की गई |
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान
द्वारा |
|
लाभार्थी |
राज्य की बेघर महिलाएं |
|
उद्देश्य |
आवास से वंचित महिलाओं को पक्का मकान
उपलब्ध कराना |
|
राज्य |
मध्य प्रदेश |
|
साल |
2023 |
|
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया |
ऑनलाइन/ऑफलाइन |
|
आधिकारिक वेबसाइट |
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भरने की अंतिम तिथि
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म
भरने हेतु 17 सितंबर से प्रक्रिया आरंभ कर दी गई है। राज्य के जो भी लोग इस
योजना के तहत आवेदन करना चाहते हैं उन्हें अपना आवेदन फार्म ग्राम पंचायत में जाकर
जमा करना होगा। आवेदन फॉर्म जमा करने की प्रक्रिया 5 अक्टूबर तक निर्धारित की गई है
जो भी इच्छुक उम्मीदवार इस योजना के अंतर्गत पक्का मकान प्राप्त करना चाहते हैं
उन्हें 5 अक्टूबर से पहले आवेदन फॉर्म जमा करना होगा। राज्य की सभी ग्राम
पंचायत में आवेदन फार्म जमा किए जाएंगे। आवेदन फॉर्म जमा होने के बाद अधिकारी जनपद
पंचायत से आए आवेदनों को जिला पंचायत सीईओ को भेजा जाएगा इसके बाद उनका सत्यापन
किया जाएगा सत्यापन किया जाएगा। सत्यापन होने के बाद पात्र लाभार्थियों की सूची
जारी की जाएगी। इसके बाद ही लाभार्थी सूची के अनुसार आवास योजना का लाभ प्रदान
किया जाएगा।
Ladli
Behna Awas Yojana के लाभ एवं विशेषताएं
- लाडली बहना आवास योजना के माध्यम से मध्य
प्रदेश की महिलाओं को अपने खुद के आवास का निर्माण करवाने के लिए आर्थिक
सहायता प्रदान की जाएगी।
- मध्य प्रदेश सरकार द्वारा आवास निर्माण
हेतु प्रदान की जाने वाली आर्थिक सहायता राशि सीधे लाभार्थी के बैंक खाते में
भेजी जाएगी।
- इस योजना का लाभ विशेष रूप से उन महिलाओं
को दिया जाएगा जो मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना का लाभ प्राप्त कर रही है।
- आर्थिक रूप से कमजोर परिवार इस योजना के
माध्यम से पक्का मकान का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
- उन परिवारों को इस योजना के अंतर्गत
प्राथमिकता दी जाएगी जिन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सका
है।
- केवल महिलाओं के नाम पर ही इस योजना के
तहत आवास की सुविधा दी जाएगी।
- Ladli Behna Awas Yojana Form भरने के बाद की पक्के मकान का लाभ उठाया
जा सकेगा।
- ऑनलाइन या ऑफलाइन प्रक्रिया के माध्यम से
आवेदन फॉर्म भरा जा सकता है।
- आवेदन फॉर्म भरने के बाद यदि आपका नाम
लाडली बहना आवास योजना की लिस्ट में होगा तो आपको आवास योजना का लाभ दिया
जाएगा।
- यह योजना महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त
बनने में मदद करेगी।
- लाडली बहना आवास योजना के माध्यम से राज्य
के लगभग 97000
परिवारों
को अपना खुद का घर मुहैया कराया जाएगा।
- अब महिलाओं को अपने खुद की आवास की
प्राप्ति करने के बाद किसी दूसरे पर निर्भर रहने की आवश्यकता नहीं होगी।
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म के लिए पात्रता
- लाडली बहना आवास योजना का लाभ प्राप्त
करने के लिए आवेदक को मध्य प्रदेश का निवासी होना चाहिए।
- जिनके पास रहने के लिए पक्का मकान नहीं है
वह इस योजना का लाभ प्राप्त करने हेतु पात्र होंगे।
- लाडली बहना आवास योजना के तहत महिलाओं के
नाम पर आवास दिए जाएंगे।
- महिला का नाम लाडली बहना योजना लिस्ट में
होना चाहिए।
- आवेदक महिला के पास अपना खुद का मकान या
प्लाट नहीं होना चाहिए।
- ऐसे लोगों को ही आवास मिलेगा जो
प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत छूट गए हैं।
- जिन परिवार के पास चार पहिया वाहन होगा वह
इस योजना के लिए पात्र नहीं होंगे।
Ladli
Behna Awas Yojana Form भरने के लिए आवश्यक दस्तावेज
- आधार कार्ड
- आय प्रमाण पत्र
- जाति प्रमाण पत्र
- निवास प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- मोबाइल नंबर
- ईमेल आईडी
- पासपोर्ट साइज फोटो
लाडली बहना आवास योजना
आधार समग्र e-KYC
समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से
मिलान | e-KYC न होने की स्थिति मे आवेदन
प्राप्त नहीं किया जायगा |
व्यक्तिगत बैंक खाता
महिला का स्वयं का बैंक खाता होना अनिवार्य है | संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा |
बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय
महिला के स्वयं के बैंक खाते मे आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना
चाहिए |
आवेदन पूर्व तैयारियां

आवेदन पूर्व तैयारियां
- आधार समग्र e-KYC
- समग्र पोर्टल पर आधार के डाटा का ओटीपी या बायोमेट्रिक के माध्यम से मिलान | e-KYC न होने की स्थिति मे
आवेदन प्राप्त नहीं किया जायगा
- व्यक्तिगत बैंक खाता
- महिला का स्वयं का बैंक खाता
होना अनिवार्य है | संयुक्त खाता मान्य नहीं होगा |
- बैंक खाता आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय
- महिला के स्वयं के बैंक खाते मे
आधार लिंक एवं डीबीटी सक्रिय होना चाहिए |
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म 2023 ऑनलाइन कैसे भरें?
मुख्यमंत्री लाडली बहन आवासयोजना को कैबिनेट बैठक में मंत्री परिषद मंजूरी देती है और अब इसकी आवेदन
प्रक्रिया 17 सितंबर से आरंभ हो गई है।
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर आवास योजना के लिए आवेदन
किया जा सकता है। राज्य की जो भी बेसहारा महिलाएं पक्का मकान प्राप्त करने के लिए
इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरना चाहती है। तो वह नीचे बताई गई को अपनाकर
आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया को पूरा कर सकते है।
- सबसे
पहले आपको मुख्यमंत्री लाडली बहना आवास योजना की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा।
- इसके
बाद आपके सामने वेबसाइट का होम पेज खुल जाएगा।
- वेबसाइट
के होम पेज पर आपको Ladli Behna Awas Yojana Form के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- क्लिक
करते ही आपके सामने लाडली बहना आवास योजना का फॉर्म पीडीएफ के रूप में खुल
जाएगा।
- अब
आपको आवेदन फॉर्म डाउनलोड करने के लिए Download के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा।
- जैसे
ही आप क्लिक करेंगे आपकी डिवाइस में आवेदन फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा।
- इसके
बाद आपको इसका प्रिंटआउट निकाल लेना होगा।
- अब
आपको आवेदन फॉर्म में पूछी गई सभी जानकारी जैसे आपका नाम, पता, ईमेल आईडी, आधार कार्ड नंबर, बैंक खाता विवरण, मोबाइल नंबर आदि दर्ज करना होगा।
- सभी
जानकारी दर्ज करने के बाद आपको मांगे गए दस्तावेजों को आवेदन फॉर्म के साथ
संलग्न करना होगा।
- अब
आपको यह आवेदन फॉर्म भरने के बाद अपने ग्राम पंचायत के प्रधान सरपंच के पास
जमा कर देना होगा।
- इस
प्रकार आपकी लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी हो जाएगी।
Ladli
Behna Awas Yojana Form ऑफलाइन भरने की प्रक्रिया
अगर आप लाडली
बहना आवास योजना के अंतर्गत ऑफलाइन आवेदन करना चाहते हैं तो आप नीचे दी गई
प्रक्रिया को अपनाकर आसानी से आवेदन फार्म जमा कर सकते हैं।
सबसे पहले आपको लाडली बहना आवास
योजना फॉर्म के लिए अपने राज्य के नजदीकी ग्राम पंचायत में जाना होगा।
वहां जाकर आपको योजना के अंतर्गत
आवेदन करने हेतु आवेदन फॉर्म प्राप्त करना होगा।
आवेदन फॉर्म प्राप्त करने के बाद
आपको उसमें पूछी गई सभी जरूरी जानकारी को ध्यानपूर्वक दर्ज करना होगा।
इसके बाद आपको आवेदन फॉर्म में
मांगे गए कुछ जरूरी दस्तावेजों को संलग्न करना होगा।
अब आपको यह आवेदन फॉर्म वापस
वहीं जमा कर देना होगा जहां से अपने प्राप्त किया था।
इस प्रकार आप लाडली बहना आवास
योजना के अंतर्गत आसानी से आवेदन कर सकते हैं।
आवेदन करने की प्रक्रिया – योजना हेतु आवेदन पोर्टल/ मोबाइल ऐप के माध्यम से ऑनलाइन भरे जा सकेंगे। इस हेतु निम्नानुसार प्रक्रिया निर्धारित की जाती है
ऑनलाइन आवेदन करने हेतु
आवेदिकाओं के द्वारा पूर्व से ही ''आवेदन हेतु आवश्यक जानकारी का प्रपत्र'' भरने की सुविधा होगी। उक्त प्रपत्र कैम्प/ ग्राम
पंचायत/ वार्ड कार्यालय/ आंगनवाडी केन्द्र में उपलब्ध होंगे।
उक्त भरे प्रपत्र की प्रविष्टी
कैम्प/ वार्ड/ ग्राम पंचायत/ वार्ड कार्यालय में नियत कैम्प प्रभारी द्वारा
ऑनलाइन की जायेगी एवं सफलतापूर्वक दर्ज प्रत्येक आवेदन की प्रिंटेड पावती दी
जावेगी। यह पावती एसएमएस/ व्हाटसअप द्वारा भी हितग्राही को प्राप्त होगी। उक्त
प्रक्रिया में आंगनवाडी कार्यकर्ता सहयोग करेंगी।
आवेदन पत्र भरने की सम्पूर्ण
प्रक्रिया निःशुल्क होगी।
आवेदक महिला को स्वयं उपरोक्त
स्थलों पर उपस्थित होना आवश्यक होगा ताकि उसका लाइव फोटो ली जा सके एवं ई केवायसी
किया जा सके। इस हेतु महिला को निम्नानुसार जानकारी लेकर आना आवश्यक होगा
परिवार की समग्र आई डी दस्तावेज
स्वयं की समग्र आई डी दस्तावेज
स्वयं का आधार कार्ड
अनंतिम सूची का प्रकाशन - आवेदन प्राप्ति की अंतिम तिथि के पश्चात् आवेदकों की
अनंतिम सूची, पोर्टल/ ऐप पर प्रदर्शित की
जायेगी, जिसका प्रिंट आउट ग्राम
पंचायत/वार्ड स्तर के सूचना पटल पर भी चस्पा किया जाएगे।
आपत्तियों को प्राप्त किया जाना –प्रदर्शित अनंतिम सूची पर 15 दिवस तक आपत्तियॉ पोर्टल/ऐप के माध्यम से प्राप्त की
जायेगी। इसके अतिरिक्त पंचायत सचिव/ वार्ड प्रभारी को लिखित अथवा सीएम हेल्पलाईन
181 के माध्यम से भी आपत्ति दी जा
सकेगी। प्राप्त आपत्तियों को पंचायत सचिव/वार्ड प्रभारी द्वारा पोर्टल/ ऐप पर
दर्ज किया जाएगे। जो आपत्तियॉ लिखित (ऑफलाइन) प्राप्त हुयी हैं उनके सम्बंध में
अग्रिम कार्यवाही पंजी में संधारित की जाकर ऑनलाइन अपलोड की जायेगी।
आवेदन नहीं कर सकता है ?
1). जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से स्वघोषित वार्षिक आय 2.5 लाख से अधिक हो।
2). जिनके परिवार का कोई भी सदस्य आयकरदाता हो।
3). जिनके परिवार का कोई भी सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य
सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्डल/ स्थानीय निकाय में नियमित/स्थाईकर्मी/संविदाकर्मी
के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।
4). जो स्वयं भारत सरकार/ राज्य सरकार की किसी भी योजना अंतर्गत
प्रतिमाह राशि रूपये 1000/-
या उससे अधिक की राशि प्राप्त
कर रही है।
5). जिनके परिवार का कोई सदस्य वर्तमान अथवा भूतपूर्व
सांसद/ विधायक हो।
6). जिनके परिवार का कोई सदस्य भारत सरकार अथवा राज्य
सरकार के द्वारा चयनित/ मनोनित, बोर्ड/ निगम/ मण्डल/ उपक्रम के अध्यक्ष/ संचालक/ सदस्य हो।
7). जिनके परिवार का कोई सदस्य स्थानीय निकायों में
निर्वाचित जनप्रतिनिधि (पंच एवं उपसरपंच को छोडकर) हो।
8). जिनके परिवार के सदस्यों के पास संयुक्त रूप से कुल
पॉच एकड़ से अधिक कृषि भूमि हो।
9). जिनके परिवार के सदस्यों के नाम से पंजीकृत चार पहिया वाहन (ट्रैक्टर सहित) हो।
लाडली बहना आवास योजना (केसे चेक करे)
लाडली बहना योजना का लिस्ट देखने के लिए आप सरकार की वेबसाइट cmladlibahna.mp.gov.in को ओपन करें। इसके बाद अनंतिम सूची के विकल्प को चुने। फिर अपना मोबाइल नंबर और कैप्चा कोड डालकर ओटीपी प्राप्त करें को
चुने।
योजना के लाभ
प्रत्येक पात्र महिला को उसकी
पात्रता अवधि में 1000/- रूपये प्रतिमाह के मान से राशि का
भुगतान आवेदिका के स्वयं के आधार लिंक डीबीटी इनेबल्ड बैंक खाते में किया जाएगे।
किसी परिवार की 60 वर्ष से कम आयु की महिला को सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना में प्रतिमाह राशि रूपये 1000/- से कम जितनी राशि प्राप्त हो रही हो तो उस महिला को रूपये 1000/- तक राशि की पूर्ति की जायेगी।
Ladli
Behna Awas Yojana Form FAQs
लाडली बहना आवास योजना को किस राज्य में शुरू किया गया है?
लाडली बहना आवास योजना को मध्य प्रदेश राज्य में मुख्यमंत्री
शिवराज सिंह चौहान द्वारा शुरू किया गया है।
लाडली बहना आवास योजना फॉर्म भरने की प्रक्रिया कब से आरंभ की गई?
लाडली बहना आवास योजना आवेदन फॉर्म भरने की प्रक्रिया 17 सितंबर से आरंभ की गई है।
Ladli
Behna Awas Yojana Form 2023 किस प्रकार भरे जाएंगे?
Ladli Behna Awas Yojana Form
ऑनलाइन और ऑफलाइन प्रक्रिया के
माध्यम से भरे जाएंगे।
लाडली बहना आवास योजना के माध्यम से राज्य के कितने परिवारों को लाभ
मिलेगा?
लाडली बहना आवास योजना के माध्यम राज्य के करीब 97,000
परिवारों को अपना खुद का घर
मिलेगा।
Ladli
Behna Awas Yojana Form कब तक भरे जाएंगे?
Ladli Behna Awas Yojana Form
5 अक्टूबर 2023
तक भरे जाएंगे।
नोट:
यदि आपके द्वारा मुख्यमंत्री
लाडली बहना योजनान्तर्गत लाभ-परित्याग की प्रक्रिया पूर्ण कर ली जाती है, तो आप भविष्य में दोबारा
योजना के लाभ हेतु आवेदन नहीं कर पाएंगे।
अधिक जानकारी के लिए हेल्प डेस्क नंबर "0755 2700800" पर संपर्क करे |
आवेदन नहीं कर सकता है ?
1). जिनके परिवार की सम्मिलित रूप से
स्वघोषित वार्षिक आय 2.5
लाख
से अधिक हो।
2). जिनके परिवार का कोई भी सदस्य
आयकरदाता हो।
3). जिनके परिवार का कोई भी सदस्य
भारत सरकार अथवा राज्य सरकार के शासकीय विभाग/ उपक्रम/ मण्डल/ स्थानीय निकाय
में नियमित/स्थाईकर्मी/संविदाकर्मी के रूप में नियोजित हो अथवा सेवानिवृत्ति
उपरांत पेंशन प्राप्त कर रहा हो।
4). जो स्वयं भारत सरकार/ राज्य
सरकार की किसी भी योजना अंतर्गत प्रतिमाह राशि रूपये 1000/- या उससे अधिक की राशि प्राप्त कर रही है।
लोकप्रिय पोस्ट
"Aadhaar Mitra" क्या है | "Aadhaar Mitra" पोर्टल आईडी | "Aadhaar Mitra" कैसे बने
- लिंक पाएं
- X
- ईमेल
- दूसरे ऐप

टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें